एंप्लॉय स्टॉक पर्चेज़ प्लान (ESPPs) के बारे में जानकारी
ESPPs कैसे काम करते हैं, कई कर्मचारियों को ये काम के क्यों लगते हैं, और भाग लेने से पहले पूछे जाने वाले मुख्य सवालों के बारे में जानें।
मुख्य बातें:
- ESPP को बनाया जाता है ताकि योग्य कर्मचारियों को कंपनी के शेयर डिस्काउंट कीमत में खरीदने का मौका मिलें।
- वेतन कटौती से सेविंग करना और कंपनी के स्टॉक में इन्वेस्ट करना ज़्यादा आसान होता है और ऐसा लंबे समय तक किया जा सकता है।
- डिस्काउंट, मैचिंग कंट्रीब्यूशन और लुकबैक जैसी सुविधाएं कर्मचारियों को मिलने वाले वैल्यू को बढ़ा सकती हैं।
- अपने प्लान के नियमों, जोखिमों और बिक्री से जुड़ी हुई ज़रूरतों को समझ कर आप बेहतर निर्णय ले सकते है।
- कई कर्मचारियों के लिए, ESPP निवेश करने की एक व्यावहारिक शुरुआत हो सकती है।
कंपनी में मिलने वाले फ़ायदों की समीक्षा करते समय उन फ़ायदों पर ध्यान देना आसान हो जाता है जिनको आप अच्छे से समझते है। फिर भी, कुछ ऐसे फ़ायदे हो सकते है जिनसे हमें बहुत फ़ायदा हो लेकिन हमारा ध्यान उन पर नहीं जाता।
अगर आपका नियोक्ता आपको एंप्लॉय स्टॉक पर्चेज़ प्लान (ESPP) देता है, तो आपके पास कंपनी के शेयर को कम कीमत में खरीदने का मौका हो सकता है। कुछ कर्मचारियों के लिए, ESPP निवेश शुरू करने का एक आसान तरीका हो सकता है। बाकी लोगों के लिए, यह उनकी कुल बचत प्लान का एक हिस्सा हो सकता है।
यह समझना की आपका प्लान कैसे काम करता है, यह तय करने का पहला कदम है की क्या वह प्लान आपके वित्तीय लक्ष्यों को पूरा कर सकते हैं।
एंप्लॉय स्टॉक पर्चेज़ प्लान क्या है?
एंप्लॉय स्टॉक पर्चेज़ प्लान (ESPP) एक ऐसा प्लान है, जिसके तहत योग्य कर्मचारी अपने वेतन से नियमित कटौती करके, अपनी कंपनी के शेयर खरीद सकते हैं।
ESPPs को सार्वजनिक रूप से कारोबार करने वाली कंपनी देती हैं। ये खास तौर पर टेक्नोलॉजी और लाइफ़ साइंस से जुड़ी हुई कंपनियों में सामान्य रूप से इस्तेमाल किए जाते हैं। हालांकि, नियोक्ता के आधार पर इनकी उपलब्धता और योग्यता अलग-अलग होती है।
अपने व्यक्तिगत अकाउंट से शेयर खरीदने की जगह कर्मचारी किसी तय अवधि के दौरान अपने वेतन का कुछ हिस्सा देकर योगदान देते हैं। फिर प्लान के नियमों के अनुसार, कर्मचारी के योगदान से उस अवधि के अंत में शेयर खरीदे जाते हैं।
कई ESPPs कर्मचारियों को बाज़ार वैल्यू पर छूट के साथ शेयर खरीदने की अनुमति देकर, कंपनी के शेयर वैल्यू में बढ़ोतरी के अलावा अतिरिक्त वैल्यू प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं।
प्लान की विशेषताएं नियोक्ता के अनुसार अलग-अलग होती हैं, ESPPs को इस तरह से बनाया जाता है की कर्मचारियों में ओनरशिप को बढ़ावा मिलें और कर्मचारियों को कंपनी की सफलता में भाग लेने का मौका मिलें।
ESPP कैसे काम करता है?
हालांकि हर प्लान अलग होता है, लेकिन यह प्रक्रिया आम तौर पर एक ही तरीके से काम करती है।
प्लान में नामांकन करें
कर्मचारियों के पास एक तय समयसीमा होती है जिस दौरान वे नामांकन कर सकते हैं। नामांकन के दौरान, कर्मचारी यह चुनते हैं कि वे अपने वेतन का कितना हिस्सा योगदान के रूप में देना चाहते हैं, और यह प्लान की सीमा और उस जगह पर लगने वाले टैक्स कानूनों पर निर्भर करता है।
आपके नियोक्ता द्वारा दी की समयसीमा को समझना बहुत ज़रूरी है, क्योंकि एक बार नामांकन छूट जाने के बाद अगली नामांकन अवधि तक इंतज़ार करना पड़ सकता है।
योगदान अपने-आप कट जाते हैं
नामांकन होने के बाद योगदान को पर्चेज़ पीरियड के दौरान सीधे वेतन से काटा जाता है। कई ESPPs में, ये योगदान टैक्स के बाद की आय का इस्तेमाल करके किए जाते हैं। हालांकि, प्लान की विशेषताएं और टैक्स संबंधी नियम, नियोक्ता और जगह के हिसाब से अलग-अलग हो सकते हैं।
कई कर्मचारी इस सुविधा को पसंद करते हैं, क्योंकि इसमें पैसा अपने-आप अलग रख दिया जाता है। इसमें पैसों को बचत या निवेश में ट्रांसफर करने की ज़रुरत नहीं होती, क्योंकि वेतन से पैसा अपने-आप योगदान में चला जाता है। इस वजह से, कई कर्मचारियों को लगता है कि इससे नियमित रूप से बचत करना आसान हो जाता है।
शेयर खरीदे जाते हैं
पर्चेज़ पीरियड के अंत में, जमा हुआ योगदान का इस्तेमाल कर्मचारियों की ओर से कंपनी के शेयर खरीदने के लिए किया जाता है।
आप शेयरधारक बन जाते हैं
खरीदारी पूरी होने के बाद, शेयर एक व्यक्तिगत अकाउंट में जमा कर दिए जाते हैं। इससे कर्मचारी, कंपनी में शेयरधारक बन जाता है।
प्लान के अनुसार, कर्मचारियों के अकाउंट में शेयर आने के बाद वे उसे बेच सकते हैं। हालांकि, कुछ प्लान में कर्मचारी को कुछ अवधि के लिए शेयर रखने पड़ सकते हैं। इन शर्तों को समझना ज़रूरी है, खासकर जब आपको भविष्य में पैसो की ज़रूरत पड़ सकती है। स्थानीय नियमों के अनुसार कुछ स्थितियों में शेयर को जल्दी बेचा जा सकता है।
डिस्काउंट और लुकबैक कैसे वैल्यू जोड़ सकते हैं
कई ESPPs की सबसे आकर्षक सुविधा होती है कि उससे शेयर को डिस्काउंट में खरीद सकते हैं।
कुछ प्लान में लुकबैक की सुविधा होती है, जिससे पर्चेज़ कीमत को निर्धारित कर सकते हैं। लुकबैक में पर्चेज़ पीरियड की शुरुआत और अंत में कंपनी के शेयर की कीमत की तुलना की जाती है और किसी भी छूट को लागू करने से पहले इन दोनों में से जो कीमत कम हो, उसे आधार बनाया जाता है।
उदाहरण के लिए
मान लें कि कोई ESPP देता करता है:
- 15% की छूट
- लुकबैक की सुविधा
- छह महीने का पर्चेज़ पीरियड
पर्चेज़ पीरियड के शुरुआत में, कंपनी के शेयर की कीमत 100 है।
पर्चेज़ पीरियड के अंत में, शेयर की कीमत बढ़कर 120 हो गई है।
लुकबैक सुविधा में प्लान, शुरुआत और अंत में शेयर की कीमतों की तुलना करता है और दोनों में से कम कीमत, यानी 100 का इस्तेमाल करता है। फिर उस कीमत पर 15% की छूट दी जाती है। इसका मतलब है कि कर्मचारी को शेयर की कम कीमत और छूट दोनों का फ़ायदा मिलता है।
जिसकी वजह से, कर्मचारी शेयर 85 में खरीदता है, भले ही उस दिन शेयर की कीमत 120 हो।
यह दिखाता है कि क्यों कई कर्मचारी, ESPPs को ऑफ़िस में मिलने वाले फ़ायदों में से एक बेहतरीन फ़ायदे मानते हैं। कुछ प्लान में, कर्मचारी, शेयर को खरीदने की तारिख पर बाज़ार की कीमत से कम में खरीद सकते हैं।
अगर शेयर की कीमत गिर जाए तो क्या होगा?
यह सुविधा तब भी उपयोगी हो सकती है जब पर्चेज़ पीरियड के दौरान शेयर की कीमत गिर जाए। ऐसा इसलिए है, क्योंकि लुकबैक सुविधा, कर्मचारी को पर्चेज़ पीरियड के दौरान गिरावट के जोखिम से बचा सकता है।
उदाहरण के लिए, अगर शेयर की कीमत 120 से घटकर 100 हो जाती है, तो लुकबैक अंतिम कीमत 100, जो दोनों में से कम है, उसको आधार मानेगा। 15% की छूट लगने के बाद शेयर की कीमत 85 हो जाएगी।
यह उदहारण दिखाता है की कैसे डिस्काउंट और लुकबैक की सुविधाएं बढ़ते और गिरते बाजारों में वैल्यू बनाने में मदद करती हैं। हालांकि, भविष्य के निवेश के अच्छे परफ़ॉर्मेंस की गारंटी नहीं दी जा सकती है।
कुछ मल्टी-पीरियड ESPPs में रोलओवर (जिसे कभी-कभी रीस्टार्ट या रीसेट भी कहा जाता है) का प्रावधान हो सकता है, जहां पर्चेज़ पीरियड की शुरुआत से अंत तक कंपनी के शेयर की कीमत में गिरावट होने पर, मौजूदा ऑफरिंग के बचे हुए पर्चेज़ पीरियड समाप्त हो जाते हैं। कर्मचारियों को नई ऑफरिंग अवधि में अपने-आप फिर से नामांकित कर दिया जाता है, जिसमें मौजूदा शेयर कीमत में से कम कीमत को आधार बनाया जाता है। यह सुविधा, अतिरिक्त वैल्यू दे सकती है, क्योंकि यह सुनिश्चित करती है की लुकबैक की शुरुआती कीमत कभी भी नए पर्चेज़ पीरियड के शेयर की शुरूआती कीमत से ज़्यादा ना हो।
भाग लेने के कुछ संभावित फ़ायदे
इससे बचत करना आसान हो सकता है
कई प्रतिभागी अपने-आप होने वाली वेतन कटौती की सरलता को पसंद करते हैं।
क्योंकि योगदान की कटौती सीधा वेतन से होती है, कर्मचारी को नियमित बचत करने की आदत बनाने में और लंबी अवधी के लक्ष्यों के प्रति ध्यान देने में आसानी होती है।
यह “फ़्री मनी” दे सकता है
ESPP प्लान में ऐसे कई एलिमेंट हो सकते है जो कर्मचारी को शेयर की कीमत में छूट देकर और कंपनी की तरफ से योगदान को मैच करके, "फ़्री मनी" दे सकते हैं।
यह निवेश शुरू करने का एक आसान तरीका हो सकता है
कुछ कर्मचारियों के लिए, ESPP में निवेश करना, कार्यस्थल के रिटायरमेंट प्लान के अलावा कहीं और निवेश करने का पहला अनुभव हो सकता है।
ESPP में भाग लेने से कर्मचारियों को एक व्यवस्थित तरीके से शेयर की ओनरशिप, व्यक्तिगत खातों और लंबी अवधि के निवेश की बुनियादी बातें सीखने का व्यावहारिक अनुभव मिल सकता है।
यह ओनरशिप की भावना पैदा कर सकता है
शेयरहोल्डर के रूप में कर्मचारियों का वित्तीय फ़ायदा सीधे कंपनी के परफ़ॉर्मेंस से जुड़ा होता है, जिससे ओनरशिप और भागीदारी की भावना आती है।
कंपनी के शेयर होने से कर्मचारी अपने को कंपनी की सफलता से ज़्यादा जुड़ा हुआ महसूस करता है।
आप छोटी शुरुआत कर सकते हैं
भाग लेने के लिए हमेशा एक बड़ी कमिटमेंट देना ज़रूरी नहीं है। एक छोटा योगदान भी आपको यह समझने में मदद कर सकता है कि यह प्लान कैसे काम करता है और यह निर्धारित करने में मदद कर सकता है कि क्या भागीदारी आपके बजट और अन्य वित्तीय लक्ष्यों के अनुकूल है।
अगर कीमत किसी चिंता का विषय है, तो कुछ कर्मचारी कम योगदान के साथ शुरुआत कर सकते हैं। साथ ही, अपनी वित्तीय स्थिति के हिसाब से और अपने प्लान के नियमों के तहत, समय के साथ इसे बढ़ाते हैं। उदाहरण के लिए, कोई कर्मचारी अपने वेतन के 1% का योगदान देकर शुरुआत कर सकता है। इसके बाद, जैसे-जैसे वह प्रोग्राम के साथ अधिक सहज होता जाता है और उसकी वित्तीय स्थिति बेहतर होती है, वह भविष्य में की परचेज़ पीरियड में धीरे-धीरे उस राशि को बढ़ा सकता है।
यह भविष्य के लक्ष्यों को मदद कर सकता है
कर्मचारी कई वजहों से ESPPs में भाग लेते हैं। हालांकि, प्रोग्राम उनके वित्तीय प्लान में कैसे शामिल होता है ये उनकी परिस्थितियों पर निर्भर करता है। कई लोग अलग-अलग क्षेत्रों में सहायता के लिए प्रोग्राम को अपने प्लान के तहत इस्तेमाल करते हैं, जिनमें ये शामिल हो सकते हैं:
- लंबी अवधि का निवेश
- रिटायरमेंट के लिए बचत
- वित्तीय सुरक्षा का निर्माण
- संपत्ति खरीदने के लिए बचत
- शिक्षा पर खर्च
- भविष्य के और वित्तीय लक्ष्य
अगर आप अपने नियोक्ता को छोड़ते हैं, तो क्या होगा?
अगर आप कंपनी छोड़ते हैं, तो आम तौर पर आप आगे ESPP में योगदान नहीं कर सकते हैं। साथ ही, पिछली खरीदारी की तारीख के बाद से की गई वेतन कटौती का भुगतान, आम तौर पर सेवा समाप्ति पर कर दिया जाता है। हालांकि, आपके द्वारा पहले ही खरीदे जा चुके शेयर, सामान्य रूप से आपके पास ही रहते हैं, जो प्लान के नियमों और स्थानीय विनियमों के अधीन होते हैं।
आपके प्लान और अकाउंट के नियमों के हिसाब से, आप शेयर को रख सकते हैं, बेच सकते हैं या उन्हें किसी दूसरे व्यक्तिगत अकाउंट में ट्रांसफर कर सकते हैं। अपने प्लान कि खास शर्तों को समझने से आपको यह तय करने में मदद मिल सकती है कि आपके पास कौन से ऑप्शन मौजूद है।
जोखिम और ध्यान देने योग्य बातें क्या हैं?
हालांकि, ESPPs काम के फ़ायदे दे सकते हैं, लेकिन इनमें जोखिम भी शामिल होता है।
कंपनी के शेयरों का वैल्यू बढ़ या घट सकता है और इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि किसी निवेश के वैल्यू में बढ़ोतरी होगी। छूट और लुकबैक सुविधाएं, बाज़ार के उतार-चढ़ाव से सुरक्षित रखने में मदद कर सकती हैं, लेकिन वे निवेश के जोखिम को समाप्त नहीं करती हैं।
यह समझना भी ज़रूरी है कि क्या आपके प्लान में शेयर होल्ड करने से जुड़ी कोई शर्त शामिल है। अगर भाग लेने वाले कर्मचारियों को अपने शेयरों किसी तय समयावधि तक होल्ड करना पड़ता है, तो वे उन्हें बेचने से पहले अतिरिक्त बाज़ार जोखिम के दायरे में आ सकते हैं। इस अवधि के दौरान, शेयर की कीमत बढ़ या घट सकती है, जिससे उनके निवेश की वैल्यू प्रभावित हो सकती है। भले ही कोई प्लान, कर्मचारियों को खरीदारी के बाद शेयर बेचने की अनुमति देता हो, लेकिन उनके अकाउंट में शेयर उपलब्ध होने से पहले एक छोटी अवधि हो सकती है। साथ ही, उस दौरान बाज़ार के उतार-चढ़ाव उनके निवेश के वैल्यू को प्रभावित कर सकते हैं।
होल्ड करने की शर्तों के अलावा, प्लान में ट्रांसफ़र से जुड़े प्रतिबंध शामिल हो सकते हैं। इनके तहत, खरीदे गए शेयर को किसी अवधि के लिए तय किए गए प्लान अकाउंट में ही रहना ज़रूरी होता है। इस स्थिति में, भाग लेने वालों को अलग-अलग खातों में निवेश को मैनेज करने में संभावित रूप से कम लचीलेपन और निवेश रणनीति को लागू करने में होने वाली संभावित देरी के बारे में सोचना चाहिए। अगर शेयय को इन-काइंड ट्रांसफ़र करने के बजाय एक जगह बेचकर दूसरी जगह फिर से खरीदना पड़े।
एक अन्य विचारणीय पहलू संकेंद्रण जोखिम है। अपनी बचत का एक बड़ा हिस्सा किसी एक कंपनी के शेयरों में रखने से कंपनी-विशिष्ट जोखिमों का ख़तरा बढ़ सकता है। इसके परिणामस्वरूप, आपकी रोज़गार से होने वाली आय और आपके निवेश का एक हिस्सा, दोनों ही एक ही संगठन के परफ़ॉर्मेंस से जुड़े हो सकते हैं।
टैक्स से जुड़े नियम और शर्तें (टैक्स ट्रीटमेंट) देश के हिसाब से काफ़ी अलग-अलग हो सकते हैं। आपके स्थान और प्लान के डिज़ाइन के आधार पर, शेयर खरीदेने पर, बेचने पर या दोनों ही समय टैक्स लागू हो सकता है। देय टैक्स की राशि इस बात पर भी निर्भर कर सकती है कि शेयर कितने समय तक रखे गए हैं और उनकी वैल्यू में कितनी बढ़ोतरी हुई है। भाग लेने से पहले संभावित टैक्स प्रभावों को समझने से बाद में अचानक होने वाली समस्याओं से बचने में मदद मिल सकती है। अगर आप ESPP में भाग लेने पर विचार कर रहे हैं, तो आपकी जगह पर लागू होने पर पेशेवर से टैक्स सलाह लेना मददगार हो सकता है।
निवेश से जुड़े किसी भी फ़ैसले की तरह, इस बात पर विचार करें कि भागीदारी आपके सभी वित्तीय लक्ष्यों, जोखिम सहनशीलता और व्यक्तिगत परिस्थितियों के साथ कैसे मेल खाती है।
नामांकन करने से पहले पूछे जाने वाले तीन सवाल
एक बार जब हम समझ जाते है कि ESPP कैसे काम करते हैं, उसके बाद तीन ज़रूरी सवाल है जो आपको अपने प्लान का मूल्यांकन करने में मदद करेंगे।
1. यह प्लान कितनी छूट या मैच करने वाला योगदान देता है?
कई ESPPs, कर्मचारियों को छूट पर शेयर खरीदने का अवसर देते हैं और कंपनी के मैचिंग योगदान की पेशकश कर सकते हैं। छूट दिए जाने से, शेयर खरीदने के लिए कर्मचारियों द्वारा चुकाई जाने वाली कीमत कम हो जाती है। वहीं मैचिंग योगदान, प्लान के डिज़ाइन के आधार पर, नियोक्ता की ओर से फ़ंड किए जाने वाले शेयर या योगदान देता है।
यह समझना कि आपका प्लान किस प्रकार बनाया गया है, आपको इसमें भाग लेने के संभावित फ़ायदों का आकलन करने में मदद कर सकता है। सामान्य तौर पर, बड़ी छूट से ज़्यादा वैल्यू मिल सकती है। हालांकि, भाग लेने से पहले प्लान की अन्य विशेषताओं और जोखिमों को समझना ज़रूरी है।
2. क्या प्लान में लुकबैक सुविधा शामिल है?
लुकबैक सुविधा, कर्मचारी को मिलने वाली वैल्यू को बढ़ाती है। इसके लिए, यह सुविधा, छूट लागू करने से पहले प्लान को दो शेयर में से कम कीमत चुनने का विकल्प देती है।
3. क्या शेयर बेचने पर कोई प्रतिबंध है?
यह समझना कि क्या आप तुरंत शेयर बेच सकते हैं या आपको उन्हें एक निश्चित अवधि के लिए अपने पास रखना होगा, जोखिम और लिक्विडिटी दोनों ज़रूरतों का आकलन करने में आपकी मदद कर सकता है।
ऑफ़िस में मिलने वाले ऐसे फ़ायदे जिनमें आपको दिलचस्पी हो सकती है
इनके संभावित फ़ायदों के बावजूद, हो सकता है कि एंप्लॉय स्टॉक पर्चेज़ प्लान पर ऑफ़िस में मिलने वाले अन्य फ़ायदों के मुकाबले हमेशा ज़्यादा ध्यान न जाए।
अपने प्लान की सुविधाओं के बारे में समझकर आपको इस बारे में बेहतर फ़ैसले लेने में मदद मिलती है कि भाग लेना आपके वित्तीय लक्ष्यों के मुताबिक है। इसमें हर तरह की छूट, लुकबैक से जुड़ा प्रावधान और होल्ड करने से जुड़ी शर्तें शामिल है।
कई लोगों के लिए, ESPP सिर्फ़ कंपनी के शेयर खरीदने का एक अवसर नहीं है। यह बचत की आदत बनाने, निवेश करने के लिए आत्मविश्वास बढ़ाने और उस संगठन की सफलता में हिस्सा लेने का एक तरीका हो सकता है, जिसे वे हर दिन समर्थन देते हैं।
आपको यह भी पसंद आ सकता है:
1280087.1.1
अपनी प्लान के नियमों और शर्तों से संबंधित विवरण के लिए अपनी प्लान के दस्तावेज़ देखें।
कृपया ध्यान दें - दी गई जानकारी सामान्य है और यह इक्विटी के तौर पर फायदा देने वाले ऐसे प्रोग्राम से जुड़ी नहीं है जिसे आपके नियोक्ता ने शुरू किया है और जिसमें भाग लेने के लिए आप योग्य हो सकते है।